तुलसी व गौ माता का सनातन धर्म में महत्व व तुलसी के पौधो का आज होगा वितरण,कक्षा 10 व 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान भी किया जावेगा

LIVE TV अलवर देश ब्रेकिंग न्यूज़ राजस्थान

माचाड़ी (नागपाल शर्मा) –  गोलाकाबांस- सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म में तुलसी और गौ माता का बहुत महत्व है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है और गौ माता को ‘गौ माता’ के रूप में पूजा जाता है। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और गौ माता का दूध, घी, मूत्र और गोबर सभी को पवित्र एवं भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग माना जाता है। तुलसी के पौधों का वितरण एक शुभ कार्य है जो लोगों को धार्मिक और सामाजिक रूप से जोड़ता है। यह पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है। इस महत्व को ध्यान में रखते हुए एक आयोजन किया जावेगा।

संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम गोलाकाबांस कस्बे के टैगोर पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक होगा जिसमे तुलसी लगे गमले महिलाओं को वितरित किये जायेंगे तथा कक्षा 10 व 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान भी किया जावेगा।

Reporter Rakesh Tanwar