शीतला माता के वास्योडा पूजन में उमड़ी भीड़:बयाना में हजारों भक्तों ने ठंडे पकवानों का भोग लगाया, फूल बंगला झांकी के दर्शन किए

LIVE TV धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ भरतपुर राजस्थान

बयाना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को शीतला माता का वास्योडा पूजन धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

हिंडौन रोड स्थित शीतला माता मंदिर में विशेष फूल बंगला झांकी सजाई गई। सुबह 4 बजे से ही महिलाएं मंदिर पहुंचने लगीं। भक्तों ने एक दिन पहले बनाए गए ठंडे पकवानों का भोग लगाया। मंदिर में भजनों की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया और माता के जयकारे लगाए।
भगवती कॉलोनी सहित आसपास के मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया गया। भक्त पैदल, बाइक, साइकिल और चार पहिया वाहनों से मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तों ने होली भी खेली।
पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से आए भक्तों ने माता के दर्शन कर मन्नतें मांगी। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Reporter Rakesh Tanwar