उत्तर भारत का प्रसिद्ध कैलादेवी मेले में दो दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए मातेश्वरी के दर्शन।
गर्म हवाओ के झोंके और भीषण गर्मी के बीच भी माता के भक्तों की आस्था नही हुई कम, आग उगलती सडक पर पदयात्रियों का उमडा जनसैलाब,
सडकों पर कतारबद्ध होकर माता के दरबार मे आगे बढ़ रहे है पैदलयात्री,
पैदल श्रद्धालुओं की आवक को देखते हुए पदयात्रियों की सेवा में लोग जुटे हुए हैं।
इसी भक्ति भाव का एक उदाहरण देखने को मिला मां भगवती भक्त मंडल हिंडौन सिटी द्वारा जिसमें भक्त मंडल के सदस्यों ने जगह – जगह पदयात्रियों के लिए भंडारों का आयोजन कर रखा है जिसमें भोजन,विश्राम, दवाएं आदि की सुविधा उपलब्ध करा रखी है।
जिसमें पदयात्रियों की सेवा में मां भगवती भक्त मंडल के सभी सदस्य भगवानशाह, पप्पू पुजारी,पंकज,गोविंद,सुरेंद्र फ़ागना,मानसिंह,मुकेश,मनीष एवं मंडल के सभी सदस्य दिन – रात लगातार केलादेवी पदयात्रियों की सेवा में लगे हुए है