यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा-2024 में बयाना के कलसाड़ा गांव के निखिल शर्मा ने 104वीं रैंक हासिल की है। निखिल वर्तमान में IPS अधिकारी हैं और प्रशिक्षण ले रहे हैं।
निखिल ने अपने पहले प्रयास में 252वीं रैंक हासिल की थी। इस बार की रैंक से उन्हें भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाने का अवसर मिल सकता है। निखिल के पिता गोपाल शर्मा रिटायर्ड टीचर है। निखिल ने कोटा से 12वीं और बीएससी बायोलॉजी की पढ़ाई की है।
IPS की ट्रेनिंग के दौरान सीमित समय में निखिल ने पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने अपने स्तर पर नोट्स तैयार किए। वनस्पति विज्ञान उनका मुख्य विषय था। निखिल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। निखिल का कहना है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत और धैर्य से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।