जिला अग्रवाल महिला मंडल के जिलाध्यक्ष पद पर रेखा गर्ग मनोनीत

LIVE TV देश ब्रेकिंग न्यूज़ राजस्थान

गंगापुर सिटी (पंकज शर्मा)। जिला अग्रवाल समाज संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद बरनाला द्वारा जिला कार्यकारिणी में श्रीमती रेखा गर्ग को शामिल करते हुए जिला अग्रवाल महिला मंडल के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। जिला अग्रवाल महिला मंडल कार्यकारिणी का गठन करते हुए संरक्षक पद पर श्रीमती सरोज गर्ग, गंगापुर सिटी श्रीमती सुनीता जैन सवाई माधोपुर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका गोयल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती चंचल गुप्ता गंगापुर सिटी, श्रीमती मंजू गोयल बोलीं, जिला महामंत्री पद पर सुनीता अग्रवाल सवाई माधोपुर, श्रीमती रजनीश सिंघल गंगापुर, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू मंगलम, जिला प्रचार मंत्री श्रीमती अनामिका सिंघल, जिला संगठन मंत्री श्रीमती कृष्णा गुप्ता, जिला सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती रजनी सिंघल, तहसील अध्यक्ष के पद पर श्रीमती सुमन आर्य, तहसील मंत्री श्रीमती मिथिलेश, तहसील कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती मंजू गर्ग को मनोनीत कर जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बरनाला द्वारा नवीन जिला अग्रवाल महिला मंडल कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।

Reporter Rakesh Tanwar