टोडारायसिंह (उमाशंकर शर्मा)) – टोडारायसिंह उपखण्ड के गांव भासू के लोठ के बालाजी मंदिर में महामण्डलेश्वर याज्ञिक मुनेश्वर दास महाराज के सानिध्य में चल रहे नव दिवसीय श्रीराम महायज्ञ में गुरुवार को यज्ञाचार्य सुरेश दाधीच पंद्राहेडा वाले, ब्रह्मा अजय कुमार शास्त्री टोरडी वाले तथा उपाचार्य पं नवल किशोर शर्मा टोडा के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विप्रजनों ने मुख्य यजमान भैरू लाल देवलिया सहित अन्य यजमानों ने नित्यार्चन पूजन के पश्चात हवन कुण्ड में आहुतियां दी। वहीं परिसर में चल रही श्री राम कथा में वृंदावन से आए हुए आचार्य श्री भगवान दास महाराज ने कथा पूजन आरती कार्रवाई उसके बाद कथा में श्री देवनारायण आचार्य महाराज ने श्री मुख से कथा में अत्रि प्रसंग पर प्रभाव डालते हुए संतों की महिमा पर प्रकाश डाला संत ना होते जगत में तो जल जाता संसार। उन्होंने कहा कि यज्ञ कर्ता महाराज की बात बताई की देखो आज उनके मन में नहीं आता तो इतना बड़ा यज्ञ हम सब लोग कैसे करते यह कथा हम कैसे करते हैं तो यह संतों की कमाई है जो वह अपने लिए नहीं करते हम सबके लिए उनकी कृपा बरसती है। आगे वहां पर सभी संतो को भगवान श्री राम ने स्वयं कहा के लक्ष्मण जहां ज्ञान वैराग्य आध्यात्मिक यह सब मनुष्य को करना चाहिए पर ज्ञान वैराग्य के साथ ईश्वर प्राप्ति नहीं हो सकती जीवन में जब तक भक्ति का प्रवेश नहीं होगा तब तक ईश्वर को पाया ही नहीं जा सकता क्योंकि ज्ञान और वैराग्य भक्ति के पुत्र हैं भगवान कहते हैं प्रेम और भाव भक्ति से जो मुझे स्वीकार करते हैं लक्ष्मण वो संत वो मनुष्य मुझे पा जातें हैं और प्राप्त कर लेते हैं। इस मौके पर सरपंच जगराज सिंह, सचिव ओम प्रकाश वैष्णव, कोषाध्यक्ष सुरेश लाठी, शंकर लाल चौधरी, कालू राम चौधरी, नंद लाल वैष्णव, किशन लाल ढाका, प्रहलाद धाकड़, उमेश पारीक, चंद्र प्रकाश गुप्ता, घासी लाल गुर्जर, भंवर लाल चौधरी, राम लाल केवट, दुर्गा लाल केवट, चेतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
श्रीराम महायज्ञ और श्रीराम कथा की पूर्णाहुति के मौके पर शुक्रवार को लोठ के बालाजी महाराज के यज्ञ समिति के द्वारा छप्पन भोग की भव्य सुन्दर झांकी सजाई जाएगी तत्पश्चात भगवान के छप्पन भोग का भोग लगाया जायेगा और महायज्ञ की पूर्ण आहुति दी जाएगी तत्पश्चात पंगत प्रसादी का आयोजन होगा।