गौ मांस बेचते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

LIVE TV अपराध डीग देश धर्म राजस्थान
  1. डीग दैनिक शेखावाटी न्यूज सुरेन्द्र सिंह गुर्जर
    डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर गौ मांस बेचते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि मौके से 8 लोग फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 किलो गोमांस सहित गौकशी के औजारों को भी जब्त किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौ मांस को 250 रुपए प्रति किलो से ग्रामीणों को बेचते थे। वे आवारा घूम रहे गो वंश को पकड़ कर उनकी हत्या कर देते थे। पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी घीसेड़ा के पहाड़ों की तलहटी में गौ तस्कर गोमांस बेच रहे हैं। इसके बाद थाना टीम और डीएसटी टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। वहां करीब 10 लोग गोमांस बेचते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों में अफरा-तफरी मच गई और वे भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने गौ तस्करों का पीछा किया और 2 आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि 7 से 8 गौ तस्कर झाड़ियों का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 50 किलो गोमांस, दो धारदार कुल्हाड़ी, वजन तोलने का इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक लोहे की परात, एक बाइक जब्त की है। पूछताछ में 2 आरोपियों ने अपने नाम जमशेद और मौसिम निवासी बीवां थाना फिरोजपुर झिरका नूंह मेवात हरियाणा होना बताया। दोनों आरोपियों ने फरार लोगों के नामों को लेकर भी खुलासा किया है, जिसके बाद तलाश शुरू कर दी गई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jairam Saini