अपना घर सेवा समिति इकाई कामां ने मंदबुद्धि लावारिश पुरुष प्रभुजी को कोकिलावन आश्रम भिजवाया

LIVE TV डीग देश ब्रेकिंग न्यूज़ राजस्थान

डीग (मोन्टी मानोतिया) – अपना घर सेवा समिति इकाई कामां ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक लावारिस,विक्षिप्त, मंदबुद्धि लगभग 38 वर्षीय पुरुष प्रभु जी को एम्बुलेंस से पुनर्वास हेतु कोकिलावन आश्रम उत्तरप्रदेश भिजवाया गया।

अपनाघर इकाई कामवन के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी के अनुसार वीरनारायण सिंह गुर्जर ने सूचना प्रदान की की घाटा व मुरार की चौकी के मध्य एक लावारिस मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा है। जिसे वह स्वयं अपनी गाड़ी में बैठाकर कोसी बाईपास चौराहे पर डॉ किशन के पेट्रोल पंप पर ले आए। जहां पर अपना घर सेवा समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जैन बड़जात्या, जायन्ट्स ग्रुप कामवन के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल,मनोज गंगोरा वाले ने पहुंचकर जानकारी हासिल की तो जानकारी सही पाई गई।

पुरुष प्रभुजी अपना नाम व गांव का नाम सही प्रकार से नहीं बता पा रहा था जिसको इकाई के पदाधिकारीयों ने स्थानीय थाने से सत्यापन कराकर उक्त पुरुष को अपना घर आश्रम कोकिलावन के लिए रवाना कर दिया। इस कार्य मे वीरनारायण सिंह गुर्जर,डॉ गगन शर्मा,सेवा साथी राजेन्द्र सिंह,कृष्णा सहित समिति पदाधिकारीयों ने सहयोग प्रदान किया।

Reporter Rakesh Tanwar