भुसावर में अपना घर सेवा समिति ने मोक्षधाम परिसर में किया पौधारोपण

LIVE TV देश ब्रेकिंग न्यूज़ भरतपुर राजस्थान

भरतपुर (यशपाल सोलंकी) – भुसावर में अपना घर सेवा समिति ने बादशाह की हौद मोक्षधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम 28 जून को सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ। समिति ने अपना घर आश्रम भरतपुर के स्थापना दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान परिसर में कई छायादार पेड़ लगाए गए।समिति के अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समिति वृक्षारोपण को विशेष प्राथमिकता दे रही है। समिति पदाधिकारी अरविंद बंसल और अशोक भारती ने भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम के बारे में जानकारी दी। आश्रम में सड़कों पर घूमने वाले मानसिक रूप से बीमार और लावारिस लोगों की सेवा की जाती है। कार्यक्रम में डॉ. आर.एस. पचहरा, शेर सिंह सैनी, बृजलाल सैनी, गोविंद सैनी, सत्येंद्र सिंहल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Reporter Rakesh Tanwar