अराई (संजीव पाराशर) – अराई राजकीय महाविद्यालय परिसर में उपखंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।राज्य सरकार के आयुष विभाग के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस वर्ष की थीम, एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य, पर किया योग ,यह गुरु नंदराम चौधरी ने आसन प्राणायाम, प्रत्याहार , ध्यान, अनुलोम, विलोम ,और समाधि द्वारा योग क्रियाओं के द्वारा योग करवाया गया।तहसीलदार हरिराम ने कहा कि योग मन और शरीर विचार और क्रिया की एकता का प्रतीक है जो हमारे स्वास्थ्य और हमारी भलाई के लिए मूल्यवान है।अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि योग से तन मन स्वस्थ होता है योग करने से व्यक्ति निरोगी हो जाता है, योग हमारे स्वास्थ्य के कल्याण के लिए अति आवश्यक है। प्रधान सीता शैतान पूनिया ने कहा योग मन की चंचलता को नियंत्रित करता है। आठ अंगों यम,नियम, आसन ,प्राणायाम, , धारणा,प्रत्याहार,ध्यान और समाधि का वर्णन करता है, जिसको अष्टांग कहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाने का कारण यह है,कि यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और इस दिन योग करने से मनुष्य को दीर्घायु बनता है।इस कार्यक्रम में तहसीलदार हरिराम अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रधान सीता, शैतान पूनिया ,प्रशासन रामस्वरूप नायक, विकास अधिकारी शिवदान सिंह, प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह,जिला परिषद सदस्य नाथुनवाद गोफेलाल ,मेवाड़ा कुलदेव सिंह राठौड़ ,राजेश शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा सहित नागरिक सरकारी अधिकारी कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
