अलवर (जितेंद्र कुमार यादव) – अलवर शहर के नेहरू गार्डन में आज सुबह 6:00 बजे से और 7:30 बजे तक नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। आयोजन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली नेहरू गार्डन से होती हुई मोती डूंगरी पहुंची वहां पर रैली का समापन किया गया। यह रैली नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत वॉक मैथन नशीली देवाओ के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष में निकाली गई। इस रैली में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय अधिकारी विभाग द्वारा सहयोग किया गया इसमें 1 जून 2025 से लेकर 26 जून तक यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अलवर जिले में भी समय समय पर जून के महीने मैं नशा मुक्ति अभियान चलाया जाता है। जिसके तहत जिला प्रशासन, सामाजिक न्यायिक आधिकारिक विभाग, एनसीसी स्काउट गाइड, एवं पुलिस के सहयोग से रैली निकाली गई इस रैली में अधिक संख्या में लोगों में भाग लिया और नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।
