दैनिक खबर शेखावाटी न्यूज़ जितेंद्र कुमार अलवर – साध संगत जी को सादर सूचित किया जाता है कि साहिब श्री गुरु हर राय साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से 10 फरवरी 2025 (मिति 10-02-2025) को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, स्कीम नंबर-2, अलवर में मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर गुरमत विचारों का प्रचार-प्रसार होगा और गुरबाणी की अमृतमयी धारा बहेगी।
कार्यक्रम का विवरण:
06:00 बजे: रहरास साहिब पाठ
06:30 – 07:30 बजे: सुखमणि साहिब पाठ
07:30 बजे: कीर्तन दरबार
गुरु का लंगर: सभी संगत के लिए गुरु का लंगर वर्ताया जाएगा।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी समस्त साध संगत से विनम्र निवेदन करती है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर की हाजिरी भरो और अपना जीवन सफल बनाएं। यह पावन अवसर श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा।
संगत को आमंत्रण
गुरु साहिब की कृपा से यह विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी संगत को भाग लेने का निमंत्रण दिया जाता है। आइए, इस पावन अवसर पर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाकर उनकी रहमतों को प्राप्त करें और गुरमत विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह!
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी:
प्रधान: सतनाम सिंह रवि
उप प्रधान: गुरप्रीत सिंह (लक्की)
- अन्य सदस्य: गुरनाम सिंह (राजू), परमजीत सिंह गोगिया, तेजेंद्र गोगिया, इंदर सिंह गोगिया, हरमीत सिंह मेंहदीरत्ता, अमित अरोड़ा (लक्की), राजेंद्र सिंह, मीनू सिंह, मधुर हर्ष भाटिया।