दैनिक शेखावाटी न्यूज जसराज पुच्छल पांचोंटा, आहोर उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट सभागार में जालोर महोत्सव आहोर में उपखंड अधिकारी आहोर एवं अध्यक्ष महोत्सव आयोजन समिति सांवरमल रैगर, जालोर महोत्सव समिति के ब्लॉक समन्वयक एडवोकेट गजेंद्र सिंह मांगलिया, व उपखंड स्तर के अधिकारियों सहित जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान जालोर महोत्सव के तहत आहोर उपखंड मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उपखंड अधिकारी आहोर एवं अध्यक्ष महोत्सव आयोजन समिति सांवरमल रैगर ने एकजुट रहकर क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को कायम रखने वाले समस्त कार्यक्रमों को महोत्सव में अधिकाधिक शामिल करने की बात कहीं तथा महोत्सव के प्रचार प्रसार करने एवं जन सहभागिता बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । महोत्सव को लेकर अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी व समितियों का गठन किया गया। भामाशाहों से सहयोग को लेकर भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सीबीईओ मनोहर सिंह मेहरू, अतिरिक्त विकास अधिकारी मुकेश बोहरा, सूजाराम प्रजापत, महोत्सव सचिव भरत कुमार शर्मा, शारिरिक शिक्षक जसवंत सिंह उदावत, पुर्व समन्वयक विक्रम सिंह करणोत,दुर्गेश सुथार, गिरिराज सिंह गंगावा ,किशोर सिंह अजीतपुरा, आहोर महोत्सव उप कोषाध्यक्ष रिखबेश सुथार, हेमताराम प्रजापत, एडवोकेट अशोक सुथार, यशवन्त रावल, भैरूलाल छीपा,महेंद्र रांकावत , रमेश कुमार दर्जी,हेमाराम प्रजापत, मितेश राठी, किशोर चौधरी , प्रविण गर्ग, प्रविण माली , मनोज प्रजापत, जितेन्द्र चौधरी, चिराग चौहान, हितेश माली, समस्त कर्मचारीगण एवं आहोर महोत्सव कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
